| Aaj Ka Dainik Rashifal 12-03-2022 |
Aaj Ka Dainik Rashifal 12-03-2022:
Horoscope Rashifal 12 March 2022 : जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है! साथ ही साथ जितनी भी राशियां हैं सभी राशियों का स्वामी ग्रह भी होता है! ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रत्येक राशि पर अनुकूल, प्रतिकूल अथवा सामान्य प्रभाव पड़ता है । जिस आधार पर राशिफल का आकंलन किया जाता है! दिनांक 12 मार्च 2022 को शनिवार का दिन है! शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है! इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है!
ऐसे में आज आप लोग के लिए दिनांक 12 मार्च, 2022 का राशिफल लाया गया है जिसे पढ़कर आप यह जान सकेंगे कि किन राशि वालों को आज के दिन विशेष लाभ प्राप्त होगा और किन राशि वालों को आज के दिन सावधान रहना होगा ।
तो चलिए बताते हैं आपको मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा हाल और साथ ही जानेंगे आज का दैनिक पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त भी ।
1.मेष राशि- मन अशांत रहेगा और मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और माता का ख्याल भी रखना चाहिए। आज के दिन पिता का आपको सहयोग मिलेगा। सन्तान की तरफ से आज आपको कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। आज आपके मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के भी योग हैं। परिवार का आपको भरपूर साथ मिलेगा! आलस्य से आज आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके कारोबार में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। सरकारी विभागों में कार्यरत हैं तो आज आपके अधिकारियों से मतभेद भी हो सकते हैं जिसे लेकर आज आपको बचना चाहिए !
2.वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही हैं। परिवार में समस्या बढ़ेंगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं!
3.मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
4.कर्क राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। मानसिक तनाव अभी बना रह सकता है। मित्रों से भेंट होगी।
5.सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैतृक सम्पत्ति के प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
6.कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है।
7.तुला राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
8.वृश्चिक राशि- मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। विवादों से दूर रहें।
9.धनु राशि- आज आपकी धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज आपकी आय में कुछ व्यवधान और खर्चों में वृद्धि की भी सम्भावना है।
10.मकर राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मसंयत रहें।
11.कुंभ राशि- पारिवारिक समस्याओं के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। उच्चशिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में सौम्यता रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
12.मीन राशि- आज आप संयमित रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आज दिनांक 12-03-2022 का शुभ मुहूर्त और दैनिक पंचांग :
Aaj Ka Panchang 12 March 2022 : दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी दी जाती है।
पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।
12 मार्च 2022 का दैनिक पंचांग
Aaj Ka Panchang: हमारे हिंदू धर्म में हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का दैनिक पंचांग :
आज नवमी तिथि 08:07 मिनट तक रहेगी ।
आर्द्रा नक्षत्र आज 17:32 मिनट तक रहेगा ।
करण कौलव तैतिल 08:07 तक 21:18 तक रहेगा ।
पक्ष- शुक्ल
वार- शनिवार
योग- सौभाग्य योग आज 27:54 तक रहेगा ।
सूर्योदय 06:35 मिनट पर ।
सूर्यास्त 18:26 मिनट पर ।
चंद्रमा आज मिथुन राशि में ।
राहुकाल 09:33-11:02 तक रहेगा ।
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास- फाल्गुन ।
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:07 − 12:54
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि के अन्तर्गत दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को ही भद्रा करण कहते हैं और भद्रा करण में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया हैं।


0 टिप्पणियाँ