Diwali 2022 Date : दिवाली कब है? जानें तारीख इस बार बना ऐसा संयोग
![]() |
| Deepawali Kab Hai।Deepawali Date 2022 |
दिवाली 2022 की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Date, Time and Shubh Muhurat): दीपावली हिंदू धर्म का विशेष त्योहार है। दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।हर किसी की कोशिश रहती है कि इस त्योहार को वह अपनी परिवार के साथ मनाए। आइए जानते हैं दीपावली की तारीख और महत्व।
Diwali 2022 Date and Time: दिवाली (दीपावली) हिंदू धर्म में सबसे बड़ा और विशेष त्योहार है। इस दिन सभी की कोशिश रहती है की वह इस पर्व को अपने परिवार के लोगों के साथ मनाए। इसलिए ट्रेन, बस आदि का रिजर्वेशन कराने के लिए आप पहले से ही जानना चाहेंगे की दीपावली का पर्व कब है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली पर्व परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।
Deepawali Date 2022
इस बार अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को है। लेकिन, 25 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जा रही है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी। उसी दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को ही सर्वमान्य रूप से पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिष विधि विधान के अनुसार, संजोग कुछ ऐसा बना है कि नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है वो भी इसी दिन है।दीपावली पर तिथि का संयोग रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।
24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी और अमावस्या तिथि आरंभ होगी। अमावस्या तिथि 25 तारीख को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। दीपावली का महत्व दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी और इस दिन वह 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे।
भगवान राम के वापस आने के खुशी में प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जाता है। वहीं यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश भी देता है। आप सभी पाठकों को दीपावली कि हार्दिक शुभकामनाए और बधाईयां।



0 टिप्पणियाँ